{"_id":"5d07d0f98ebc3e29fa156375","slug":"156079332515-sonbhadra-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर में सदर एसडीएम यमुना धर चौहान और सीओ अभिषेक सिंह ने जेसेबी से अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान अधिकारियों ने कई दुकानदारों को दुकानों के सामने सामान न रखने की चेतावनी दी। प्रशासन के अचानक कड़ा रुख अख्तियार करने से अतिक्रमणकारियों मेें हड़कंप मच गया है।
बताते चले कि जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्घी एसडीएम को फोर्स के साथ सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटवा कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। आदेश के क्रम में सोमवार की सांय चार बजे से महिला थाने के समीप एसडीएम, सीओ और तहसीलदार विकास पांडेय की मौजूदगी में नगर पालिका के कर्मियों ने जेसेबी से सड़कों के किनारे रखी गुमटियों को ट्रैक्टर-ट्राली पर लोड करवाना शुरू किया। महिला थाना से हाइडिल मैदान तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान रूट को डायवर्ड कर दिया गया था। उधर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने की भनक लगते ही अधिकांश ने खुद अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी थी।