फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   श्रमदान कर अधिकारियों व कर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

श्रमदान कर अधिकारियों व कर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 15 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रमदान कर अधिकारियों व कर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
सिंगरौली। एनसीएल की ओर से मोरवा बस स्टैंड पर शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमडी पी के सिन्हा ने कहा कि आज स्वच्छ भारत अभियान एक व्यापक जन-आंदोलन बन चुका है। एनसीएल भी विभिन्न माध्यमों से अपना सक्रिय योगदान दे कर जन-जन के बीच स्वच्छता की अलख जगा रही है। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गयी जिसकी अगुवाई एनसीएल सीएमडी पी के सिन्हा एवं निदेशक मंडल ने साइकिल चलाकर की। रैली एनसीएल मुख्यालय आवासीय परिसर से होते हुए मोरवा बस स्टैंड पर समाप्त हुई। केंद्रीय चिकित्सालय में एनसीएल के सीएमडी एवं निदेशक मंडल के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर अस्पताल परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम 30 जून तक आयोजित किया जाएगा। एनसीएल के निदेशक गुणाधर पाण्डेय, निदेशक पी एम प्रसाद एवं निदेशक नाग नाथ ठाकुर और एनसीएल जेसीसी सदस्य अशोक दूबे एवं पी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed