{"_id":"5d052fdb8ebc3e5fc1358ad7","slug":"15606210081470-sonbhadra-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 प्रतिशत ही हो सका तेंदूपता तुड़ान का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 प्रतिशत ही हो सका तेंदूपता तुड़ान का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेणुकूट। वन निगम की आय का प्रमुख साधन कहे जाने वाले तेंदूपत्ता के तुड़ान का लक्ष्य इस बार पूरा नहीं हो सका है। खराब मौसम और जंगलों में लगने वाली आग की वजह से इस बार तेंदू पत्ता की तुड़ान पर असर पड़ा। इस बार वन निगम लक्ष्य का लगभग 70 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल किया जा सका है।
वन निगम के रेणुकूट लोंगिंग प्रभाग के डीएलएम आर एस राव ने बताया कि इस वर्ष एक लाख दस हजार मानक बोरा तेंदू पत्ता तुड़ान का लक्ष्य रखा गया था। खराब मौसम व गर्मी की शुरुआत में जंगलों में लगने वाली आग के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। बताया कि इस वर्ष 76,924 मानक बोरा ही तेंदूपत्ता की तुड़ान हो सकी है। गर्मी की शुरुआत में जंगल में लगने वाली आग के कारण भी काफी संख्या में तेंदू पत्ते के पेड़ नष्ट हो गए जिससे के कारण भी लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका है। डीएलएम ने बताया कि इस वर्ष 20 मई से पत्ती तुड़ान की शुरुआत हुई थी जो 4 जून तक चली। खराब मौसम के कारण तुड़ान बंद करा दी गई है।उन्होंने कहा कि बारिश व आंधी की वजह से तुड़ान पर काफी असर पड़ा। तेंदूपत्ता मजदूरों की मजदूरी के भुगतान के संबंध में उन्होंने बताया कि मजदूरी का भुगतान उनके खाते में किया जा रहा है इसके लिए विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं जल्द ही उनकी मजदूरी का भुगतान उनके खाते में कर दिया जाएगा।