फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विवादित भूमि पर हो रहे कार्य के विरोध में प्रदर्शन

विवादित भूमि पर हो रहे कार्य के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 15 Jun 2019 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
विवादित भूमि पर हो रहे कार्य के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के पकरी गांव में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराने के विरोध मेें शनिवार को कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ंने डीएम को मांगपत्र सौंपा। सदर एसडीएम यमुनाधर चौहान ने मामले के निरस्तारण के लिए कानूनगो की नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई है।

कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर उन्हें अवगत कराया कि कुछ लोग पकरी गांव में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। डीएम ने एसडीएम से वार्ता कर ग्रामीणों को उनके पास मामले का निस्तारण करने के लिए भेजा। सदर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे एसडीएम यमुनाधर चौहान को भी ग्रामीणों ने प्रकरण सेे अवगत कराते हुए काम बंद कराने की मांग की। एसडीएम को क्षेत्रीय लेखपाल रामनाथ ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कई बार भूमि की नापी की जा चुकी है। बावजूद इसके कुछ लोग बार-बार प्रार्थना पत्र देकर विवाद की नौबत उत्पन्न कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि विवादित भूमि की नापी-जोखी करने के लिए क्षेत्रीय कानूनगो की अगुवाई में टीम बना दी गई है। फोर्स के साथ टीम मौके पर जाकर नापीजोखी कर मामले का निस्तारण करेगी। उधर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन में निर्मला, कमलेश, सुरेश, तुलसी, बृजेश, विजय कुमार, विश्वजीत, मंगल कुमार, सुदामा, रामलाल, रामचंद्र, सर्वजीत, गोपाल, शंभू, भाष्कर, महेंद्र, पंकज, कल्लू, गुड्डू, सुदामा आदि शामिन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed