फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

ुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sat, 15 Jun 2019 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
ुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने शनिवार को न्यायिक कार्य से बिरत रहकर कचहरी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।
दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाएं जाने की मांग लंबे अर्से से उठ रही है। मौजूदा सरकार पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। दुद्धी को जिला बनाएं जाने को लेकर जगह - जगह सभाएं की जा रही हैं। पूर्व में कई बार प्रदेश के मुख्य मंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्रियों से मांग कर जिला बनाने से संबंधित मांग पत्र सौंपा जा चुका है। पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने कहा कि जिला मुख्यालय की लंबी दूरी होने के कारण जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचने तथा न्यायालय में पहुंचने में आम लोगों का दो दिन का समय लग जाता है। बीजपुर से जिला मुख्यालय पहुचने में करीब 200 किलोमीटर की दूरी आम लोगों को तय करनी पड़ती है। दुद्धी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा कि जिला मुख्यालय की घोषणा न कर सरकार पिछड़े क्षेत्र को विकास से वंचित कर रही है। जनप्रतिनिधियों ने दुद्धी को जिला बनाये जाने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हो सका। जिला बनाओं संघर्ष समिति के महासचिव प्रभुसिंह ने कहा कि सरकार अगर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दुद्धी को जिला मुख्यालय की घोषणा शासन द्वारा नही किया जाता है तो जिला मुख्यालय पर सरकार का रवैया स्पष्ट हो जाएगा।

इस मौके पर प्रेमचंद्र यादव, रामलोचन तिवारी, आई जेड खान, रामजी पांडेय, आनंद कुमार, संतोष कुमार, कृष्णदेव, मनोज मिश्रा, रामनरेश अग्रहरि, अजय मिश्रा, मनोज तिवारी, आशीष गुप्ता, रामप्रकाश सिन्हा, प्रेम चंद्र गुप्ता, अमरावती देवी, राम अजोर भारती, अजय रत्नेन्द्र, राजेंद्र आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed