{"_id":"5d03dc878ebc3e78856064dc","slug":"15605341407-sonbhadra-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ सदर तहसील में हुए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के खिलाफ सदर तहसील में हुए प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। देश बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद को लेकर शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ सदर तहसील में प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान, बांगलादेश की सीमा पर दीवार बनाने की मांग की और आतंकवाद का सफाया करने की मांग उठाई। अनंतनाग में आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने व तीन तीन जवानों को गंभीर रूप से घायल होने की घटना की निंदा की। यहां अधिवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि देश की सेवा के लिए उनका भी बेटा सेना में है। उन्हें भी बेटे और जवानों के प्रति चिंता रहती है। उन्होंने देश से आतंकवादियों का सफाया कर सीमा पर दीवार बनाने की मांग उठाई।
अधिवक्ता अनवर राईन ने कहा जिस तरह से कुछ मुस्लिम युवा गुमराह होकर आतंकवादी बनकर देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के कारण ही देश का मुसलमान बदनाम हो रहा है। देश से आतंकवाद के सफाए की जरूरत है। देश बचाओ आंदोलन अभियान के संयोजक राजकुमार सोनी ने कहा कि देश की आजादी से जुड़ी देश के लिए नासूर बन चुकी काश्मीर समस्या के चलते उपजे आतंकवाद का हल नितांत जरूरी है। विगत 27 वर्षों मे सिर्फ जम्मू-काश्मीर में आतंकवादी हिंसा मे पचास हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जिसमें तेईस हजार आतंकी भी शामिल हैं। इसकी रोकथाम के लिए लगातार देश की सीमा पर दीवार बनाने की मांग की जा रही है। उन्होंने इस पर ठोस रणनीति बनाने की मांग की। इस मौके पर अशोक पांडेय, अमरेश चंद पांडेय, अनवर राईन, रवि अग्रहरि, राजू, अतुल, विमलेश समेत अन्य मौजूद रहे।