फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जलसंरक्षणश् के लिए राजस् थान मौडल का करेंगे अध्ययन

जलसंरक्षणश् के लिए राजस् थान मौडल का करेंगे अध्ययन

Mon, 27 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जलसंरक्षणश्
 के लिए राजस्
थान मौडल का करेंगे अध्ययन
ो
विज्ञापन

सोनभद्र। जिला प्रशासन जल संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर गंभीर है। प्रशासन हर हाल में इस गर्मी में 15 हजार निर्माण कार्य कराने की तैयारी में है। इसके लिए जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में पांच सदस्यी टीम गठित किया है। यह टीम राजस्थान का तीन दिवसीय दौरा कर वहां जल संरक्षण की दिशा में होने वाले कार्यों का अध्ययन करेगी। टीम में शामिल अभियंता खासकर टंका निर्माण के बारे में जानकारी लेंगे, ताकि जिले में इसका निर्माण सफलतापूर्वक कराया जा सके।
बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से घिरा सोनभद्र भौगोलिक दृष्टि से काफी दुरूह है। जिले के तमाम इलाके हैं जहां बारिश के दिनों में पहाड़ी नदियां बहती हैं। पहाड़ों का पानी तमाम क्षेत्रों में जाता है। लेकिन बारिश खत्म होने के साथ ही यह पानी भी इधर-उधर बह जाता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में जल स्तर संतुलित नहीं रह पाता, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। प्रशासन ने इन्ही पहाड़ी नदियों को इधर-उधर बहने से रोकने और उन्हें जगह-जगह पर संरक्षित करने के लिए योजना तैयार किया है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल का कहना है कि जल संरक्षण और संवर्धन के लिए वृहद योजना तैयार की गई है। इसके तहत राजस्थान की तर्ज पर यहां जल संरक्षण का कार्य किया जाना है। वहां के जल संरक्षण कार्य के अध्ययन के लिए पांच सदस्यी टीम गठित कर दी गई है। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ आरके भारती, डीआरडीए के सहायक अभियंता और एक अवर अभियंता को टीम में शामिल किया गया है। यह टीम दो दिन बाद तीन दिन के लिए राजस्थान जाएगी। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह टीम राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर जाएगी, जहां जल संरक्षण के लिए बने टंका का अध्ययन करेगी। उससे बनाने वाले मिस्त्रियों से संपर्क कर निर्माण के बारे में जानकारी लेगी।
विज्ञापन


जल संरक्षण पर कार्य करने वाले दो एनजीओ की भी लेंगे मदद
सोनभद्र। जिला प्रशासन जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाली दो एनजीओ की भी मदद लेगा। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पानी पर कार्य करने वाली मुंबई बेस्ट एनजीओ इको साल्युसंश व ग्रेविस नामक एनजीओ की मदद ली जाएगी। इको साल्युसंश के यतेंद्र अग्रवाल ने जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। दोनों एनजीओ के प्रतिनिधि भी राजस्थान जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed