फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छतीसगढ़ में खपाया जा रहा यूपी का तेंदूपता

छतीसगढ़ में खपाया जा रहा यूपी का तेंदूपता

Sat, 25 May 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
छतीसगढ़ में खपाया जा रहा यूपी का तेंदूपता

विज्ञापन
बभनी। तेंदूपत्ते की तुडान उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में शुरू हो गया है। यूपी में तेंदूपत्ता का रेट कम होने से मजदूर अपने पत्ते को तोडकर रात में छत्तीसगढ़ में लेजाकर बेच रहे हैं। जब इसकी जानकारी डीएफओ बलरामपुर विवेकानंद झा को हुई तो उन्होंने शुक्रवार की रात अपने टीम के साथ छत्तीसगढ़ बार्डर पर लगी कई तेंदूपत्ता फडों पर छापेमारी कर 110.65 मानक तेंदूपत्ता पकड कर जब्त कर दिया। इसकी लागत चार लाख 42 हजार 600 रुपये है। इस कार्रवाई से लोगों में हडकंप मच गया है।

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश में वन निगम द्वारा निर्धारित रेट छत्तीसगढ़ से बहुत कम है। इस वजह से यहां के मजदूर तेंदूपत्ता की तुडान कर छत्तीसगढ़ में लेजाकर बेच देते हैं। यूपी में वन निगम द्वारा 110 रुपये प्रति सैकडे की दर से खरीद करने का निर्देश है। जबकि छत्तीसगढ़ में 400 रुपये प्रति सैकडे की दर से खरीददारी होती है। इसके अतिरिक्त प्रति सैकडा 45 रुपये बोनस भी दिया जाता है। सेक्शन अधिकारी बभनी यशपाल सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेट अधिक होने से मजदूर यहां का तेंदूपत्ता छत्तीसगढ़ में लेजाकर बेच रहे हैं। इसको रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पकड़ में नही आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 1100 रुपये तक का भुगतान मजदूरों को नकद करने का प्रावधान है। इसके उपर होने पर मजदूर के खाते में पैसा भेजा जाएगा। बता दें कि बभनी प्रथम सेक्शन में 10हजार 200 मानक का लक्ष्य है। इसके लिए तेंदूपत्ता की 39 फडें लगाई गई है। अगर यहां का तेंदूपत्ता छत्तीसगढ़ में जाता रहा तो लक्ष्य पूरा कर पाना सम्भव नही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed