फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संकल्प त्रिपाठी ने किया जनपद के नाम रौशन

संकल्प त्रिपाठी ने किया जनपद के नाम रौशन

Sat, 25 May 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
संकल्प त्रिपाठी ने किया जनपद के नाम रौशन

विज्ञापन
घोरावल। उत्तर प्रदेश स्टेट अंडर-11 चेस चैपियन प्रतियोगिता 2019 में सगे भाइयों संकल्प त्रिपाठी व शाश्वत त्रिपाठी ने क्रमश: दूसरा स्थान व छठां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (एआईसीएफ) के तत्वावधान में प्रदेश के महराजगंज में 21 से 24 मई तक अंडर 11 चेस प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के दो प्रतियोगियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। संकल्प त्रिपाठी ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया और उपविजेता बने। उनके छोटे भाई शाश्वत त्रिपाठी ने प्रदेश स्तर पर छठां स्थान प्राप्त किया। एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर दोनों बालकों को सम्मानित किया। संकल्प त्रिपाठी ने 7 में से 6 अंक बनाते हुए उपविजेता बने तथा दिल्ली मे होने वाली 16 से 22 नवंबर तक होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। बताते चले संकल्प त्रिपाठी यह उपलब्धि वर्ष 2015 व 2017 भी कर चुके है और इस तरह वे तीसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगी के लिए चयनित हुए। संकल्प त्रिपाठी व शाश्वत त्रिपाठी क्रमश: कक्षा पांच व कक्षा तीन के छात्र हैं। उनकी माता गीता त्रिपाठी पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौगवां नंदलाल में सहायक अध्यापिका हैं, जबकि उनके पिता अनुराग त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय विंढमगंज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। संकल्प व शाश्वत की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय, सह समन्वयक संजय मिश्रा, नंदकुमार शुक्ला, इनामुल हक अंसारी, अनुराग पांडेय, राम अनुजधर द्विवेदी, दीनबंधु त्रिपाठी, आर्यन पांडेय, देश दीपक ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed