फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मतगणनास्थलों पर पहुंचने के लिए करना पड़ा छह द्वार पार

मतगणनास्थलों पर पहुंचने के लिए करना पड़ा छह द्वार पार

Fri, 24 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मतगणनास्थलों पर पहुंचने के लिए करना पड़ा छह द्वार पार
विज्ञापन

सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बृहस्पतिवार को राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज में चार विधान सभा के वोटों की गिनती हुई। सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए छह द्वार को पार कर प्रत्याशी और अभिकर्ता मतगणनास्थल पर पहुंचे। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मतगणनास्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
सुबह करीब आठ बजे से पालीटेक्रिक कॉलेज में घोरावल, राबट्र्सगंज, ओबरा और दुद्धी विधान सभा के वोटों कीे गिनती हुई। सुरक्षा के मद्देनजर राजमार्ग से मतगणनास्थलों तक छह जगहों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर एएसपी ओपी सिंह, पिपरी सीओ ज्ञान प्रकाश केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ तैनात थे। यहां पर प्रत्याशियों, उनके अभिकर्ताओं, मतदान कार्मियों, मीडिया कर्मियों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा था। पुलिस कर्मियों ने मीडिया कर्मियों एवं अधिकारियों को छोड़ किसी व्यक्ति को मोबाइल लेकर अंदर नहीं जाने दिया। कालेज के द्वितीय द्वार पर एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह फोर्स के तैनात रहे। यहां पर भी सघन तलाशी ली गई। इसके बाद मतगणना कक्ष के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी तलाशी लिया। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल मतगनास्थल कक्ष एवं परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


परिणाम आते ही निकलने लगे समर्थक
सोनभद्र। राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे ही अधिकांश उम्मीदवार अपने अभिकर्ताओं के साथ पहुंच गए थे। मतगणना का परिणाम जैसे आना शुरू हुआ वैसे-वैसे उम्मीदवार की धड़कने बढने लगी। दोपहर बारह बजते-बजते अधिकांश उम्मीदवार और उनके अभिकर्ता धीरे-धीरे वहां से निकलने लगे। यह देख बाहर खड़े उनके समर्थक भी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर जाने को लेकर होती रही नोकझोंक
सोनभद्र। पालीटेक्रिक कॉलेज परिसर के अंदर और बाहर चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। राजमार्ग से कालेज के बीच तीन जगहों पर बैरिकेटिंग की गई थी। कॉलेज के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी जिन कर्मियों या अभिकर्ताओं के पास प्रवेश पत्र का पास था उन्हीं को अंदर जाने दे रहे थे। दोपहर बाद भाजपा-अद के उम्मीदवार पकौड़ी लाल कोल के जीत की संभावना जैसे हुई कुछ सत्ता पक्ष के नेता अंदर जाने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान नेताओं और जवानों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed