फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रमजान में अल्लाह अपने बंदों पर फरमाता है बेशुमार इज्जत

रमजान में अल्लाह अपने बंदों पर फरमाता है बेशुमार इज्जत

Wed, 22 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
रमजान में अल्लाह अपने बंदों पर फरमाता है बेशुमार इज्जत

विज्ञापन
चोपन। नगर के जामा मस्जिद में कुरान तरावीह मंगलवार की रात मुकम्मल हो गई। इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने हाफिज व कारी परवेज का फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया। उनसे मुसाफा किया। यहां हाफिज परवेज ने कहा कि रमजान का महीना बड़ा ही बरकत वाला महीना है। इस महीने में अल्लाह रब्बुल इज्जत रोजेदारों के ऊपर बेशुमार रहमते नाजिल फरमाता है। रोजेदारों को अल्लाह तआला जन्नत का खास दरवाजा से दाखिल फरमाएगा। उन्होंने कहा कि कुरान का पढ़ना और पढ़ाना सुन्नते खैरुल अनाम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है। सभी मुस्लिम भाइयों ने अपने हाथों को फैलाकर अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआएं की। उसके बाद जामा मस्जिद के पेश इमाम सद्दाम किबला ने सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के शान में सलातो सलाम का नजराना ए अकीदत पेश किया। इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर लल्लन कुरैशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली, सेक्रेटरी महफूज आरिफ़, हाजी सरफराज अहमद, हाजी मुख्तार अहमद, ईदू भाई, शमीम हैदर, रियाज अहमद, एजाज अंसारी, रिजवान अहमद, सरफराज अंसारी, बरकत अली, सद्दाम कुरैशी, उमरान अहमद, नसरे आलम, सरवर कुरैशी, रेहान अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed