{"_id":"5ce58c9abdec22073f3f1e8f","slug":"15585476612-sonbhadra-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणनास्थल पर मोबाइल का नहीं कर सकेंगे प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणनास्थल पर मोबाइल का नहीं कर सकेंगे प्रयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज लोढ़ी में होने वाली मतगणना के मदद्ेनजर बुधवार को चुर्क पुलिस लाइन परिसर में डीएम और एसपी ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था में लगे पुलिस कमर्यिों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सुरक्षा कर्मियों को मतगणनास्थल के सौ मीटर की परिधि में आम व्यक्ति मोबाइल का प्रयोग करने पर रोक लगाने और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना कराने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतगणनास्थल पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करें। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। सुबह पांच बजे तक पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच कर रिपोर्टिंग करें। आयोग के निर्देशों का अवलेहना करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो। कहा कि अगर किसी पुलिस कर्मी को ड्यूटी के दौरान कोई परेशानी होती है तो वह तत्काल एएसपी अरूण कुमार दीक्षित और एएसपी ओपी सिंह को अवगत कराए, ताकि उसका समाधान किया जा सकें। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतगणना कर्मियों को पास उपलब्ध कराया गया है, उनके पास को देखकर अंदर जाने की अनुमति दें। मीडिया कर्मियों को पूर्व जारी किए गए पास मान्य होंगे। केंद्रीय सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट, सिटी सीओ अभिषेक सिंह, सदर सीओ राहुल मिश्रा, ओबरा क्षेत्राधिकारी कृष्ण गोपाल सिंह, पिपरी सीओ ज्ञान प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।