{"_id":"5ce58c93bdec2206fd72c433","slug":"15585476557-sonbhadra-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से मुंबई सहित कई अन्य क्षेत्रों के लिए गुजरेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से मुंबई सहित कई अन्य क्षेत्रों के लिए गुजरेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओबरा। पूर्व- मध्य रेलवे में स्थित धनबाद मंडल के डीआरएम अनिल मिश्रा ने रेल विशेषज्ञों के साथ बुधवार को चोपन-शक्तिनगर रेल मार्ग के हो रहे दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समय से कार्य पूरा कराने को लेकर मातहतों को दिशा निर्देश दिया। चोपन-शक्तिनगर रेल मार्ग के दोहरीकरण एवं विद्युतिकरण का कार्य पूरा होने पर मुंबई आदि जगहों के लिए ट्रेनें चलेंगी।
डीआरएम अनिल मिश्रा ने कहा कि दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने पर मुंबई सहित कई अन्य क्षेत्रों के लिए कई ट्रेनें इस रूट पर चलाई जाएंगी। चोपन से शक्तिनगर के बीच का कार्य वर्ष 2019-20 एवं सिंगरौली कटनी मार्ग वर्ष 2020-21 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वही ओबरा डैम स्टेशन के पास बने सब स्टेशन को 31 मई तक बिजली सप्लाई देकर शुरू कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ओबरा डैम स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों का भी विकास किया जाएगा।लोको पायलट आरपी मेहता के स्थानांतरण को लेकर रनिंग स्टाफ में व्याप्त नाराजगी पर उन्होंने कहा कि उनका स्थानांतरण नियानुसार रेल प्रशासन द्वारा किया गया है। तत्पश्चात डीआरएम सिंगरौली की ओर रवाना हो गए। इस दौरान सिनियर डीईएन वीके सिंह, सिनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल वीसी भट्ट, डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर दिनेश शाह, डिविजनल सिस्टम टेलीकॉम इंजीनिनियर अजय कुमार, सीवाईएम आरसी भारती, स्टेशन अधीक्षक गिरीश कुमार, आरके लाल, एके दूबे, एसएन वर्मा, रमेश चंद्र, पी सरकार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।