{"_id":"5ce58c90bdec22076b5efdbf","slug":"155854765118-sonbhadra-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल को किया गया सीआरपीएफ के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल को किया गया सीआरपीएफ के हवाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद अब मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने खाका तैयार कर लिया है। सकुशल मतगणना कराने के लिए राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज में मतगणना स्थल पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। सुरक्षा कर्मियों को मतगणना में अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया गया है।
जिले के चारों विधान सभा क्षेत्र के 1475 बूथों पर सकुशल चुनाव कराने के बाद अब पुलिस प्रशासन बृहस्पतिवार को राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज में होने वाले मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जुट गया है। मतगणना स्थल पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों को पांच सौ मीटर के परिधि में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। कोई भी व्यक्ति ज्वनशील पदार्थ लेकर मतणगनास्थल पर नहीं जा सकेेगा। फोर्स के अनुमति के बाद ही राजपत्रित अधिकारी भी सरकारी काम से अंदर प्रवेश कर पा रहे हैं। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एसपी सलमान ताज पाटिल, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने मतगणना स्थल का भ्रमण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। देर रात तक एएसपी ओपी सिंह, अरूण कुमार दीक्षित, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सदर एसडीएम यमुनाधर चौहान, डीएसओ राकेश तिवारी, डीपीआरओ आरके भारती कॉलेज में मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि सकुशल मतगणना कराने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।