फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चिलचिलाती धूप से पेयजल संकट शुरू

चिलचिलाती धूप से पेयजल संकट शुरू

Wed, 22 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से पेयजल संकट शुरू

विज्ञापन
केकराही। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। क्षेत्र के अधिकांश कूप सूख गए हैं। हैंडपंपों ने भी तेजी से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। इससे पेयजल संकट गहराने लगा है। गर्मी में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी के कारण घोरावल ब्लॉक के अधिकांश नदी, तालाब, कूप, सूख गए हैं। इस नाते इंडिया मार्का हैंडपंप भी जबाव देने लगे हैं। ग्राम पंचायत सिरसिया ठकुराई की लगभग 15000 आबादी है। यहां पर लगे अधिकांश हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है। कूप में पानी नहीं है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए टैंकरों से पेयजलापूर्ति की जा रही है। बावजूद इसके कइयों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। प्रधान पति रविन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पानी के गहराते संकट को देखते हुए पूरे ग्राम पंचायत में छह टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराया जा रहा है, फिर भी पूर्ण रूप से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही दो और टैंकरों से आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। आठ टैंकरों से चलने से पानी की समस्या पूर्ण रूप से दूर हो जाएगी। इसी तरह से अन्य गांवों में पानी की समस्या है। हालांकि ग्राम पंचायतों द्वारा टैंकरों से आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed