फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

Tue, 21 May 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ  आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
सोनभद्र। देश में अमन कायम चालू रखने एवं आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने के निमित्त मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अंकित कुमार और पुलिस लाइन में एसपी सलमान ताज पाटिल ने मातहतों को शपथ दिलाई। सभी थानों, पुलिस चौकियों में भी पुलिस कर्मियों ने हिंसा का डटकर विरोध करने का संकल्प लिया।
डीएम ने कहा कि अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाईञ कहा कि सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडने के लिए सबको एकजुट होना होगा। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह, डीएसओ राकेश तिवारी, डीपीओ अजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आतंकवाद और हिंसा का डटकर मुकाबला किया जाएगा। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, ओपी सिंह, सिटी सीओ अभिषेक सिंह, नक्सल सीओ अभिनव यादव, प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह आदि मौजूद रहे। राबट्र्सगंज कोतवाली में कोतवाल नवीन तिवारी, पन्नूगंज में थानाध्यक्ष सीपी पांडेय, घोरावल में इंस्पेक्टर शिवकुमार मिश्रा, करमा में एसओ संतोष सिंह, चोपन में एसओ प्रवीण सिंह, ओबरा में विजय प्रताप सिंह, शाहगंज मेें इंस्पेक्टर भुवनेश्वर पांडेय ने भी मातहतों को शपथ दिलाया। इसी तरह से अन्य थानों और चौकी में इंचार्जों ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed