फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़क हादसे में तीन यात्री घायल, हंगामा

सड़क हादसे में तीन यात्री घायल, हंगामा

Tue, 21 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन यात्री घायल, हंगामा

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के पास सोमवार की रात घोरावल-पन्नूगंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर आटो पलट गई। इस दुर्घटना में आटो सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। उधर राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर आए दिन हादसा होने से नाराज लोगों ने मौके पर हंगामा भी किया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

रात करीब नौ बजे राबर्ट्सगंज से सवारी लेकर आटो रामगढ़ की ओर जा रही थी। अभी आटो बिजली गांव के पास पहुंची थी कि सड़क के किनारे पलट गई। आटो में सवार लोग घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। आसपास के लोगों ने घायलों के घरवालों को घटना की सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा। उधर घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने क्रांति और रामकेश की हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। घायलों को उनके घरवाले किसी निजी अस्पताल में ले गए। उधर घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने राबट्र्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर आए दिन हो रहे हादसे से क्षुब्ध होकर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि बगैर लाइसेंस के नाबालिग बच्चे भी आटो चला रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। लेकिन पुलिस हादसों पर रोक लगाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed