{"_id":"5ce2e6b5bdec22073561c203","slug":"15583741218-sonbhadra-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए जरूरी है कि कामगार तनाव मुक्त रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए जरूरी है कि कामगार तनाव मुक्त रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल दुधीचुआ परियोजना द्वारा रविवार को संविदा श्रमिकों और उनके परिजनों के लिए एक पारिवारिक परामर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्य क्षेत्र और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य स्थापित करने में मदद के उद्देश्य से इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि दुधीचुआ के महाप्रबंधक बी एन सिंह ने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिशिचित करने के लिए जरूरी है कि कामगार पूरी तरह से तनाव मुक्त होकर काम करें। इसके लिए उन्होंने कामगारों के परिजनों से उन्हें तनाव मुक्त रखने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्य एवं परिवार के बीच बेहतर सामंजस्य रखने से हम अधिक से अधिक कार्यकुशल हो सकते हैं। संगोष्ठी में संविदा कर्मियों एवं उनके परिजनों ने अपने कार्य एवं पारिवारिक सामंजस्य से जुड़े अनुभवों को साझा किया। साथ ही प्रतिभागी कर्मियों ने संगोष्ठी के आयोजन के प्रयास को सराहा तथा उन्हें मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं को और बेहतर बनाने की अपील की।
संगोष्ठी में दुधीचुआ के स्टाफ अधिकारी खनन उपेंद्र कुमार, स्टाफ अधिकारी विद्युत एवं यान्त्रिकी डी एम झा, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी दिनेश झा, उप प्रबंधक कार्मिक ए के सिंह और वरिष्ठ श्रमिक संघ प्रतिनिधि सी एस उपाध्याय, आर एल द्विवेदी, एस डी दूबे, निरंजन झा, के के त्रिपाठी एवं अशोक धारी ने कर्मियों का कार्य एवं पारिवारिक जीवन में तालमेल बैठाने हेतु मार्गदर्शन किया।