फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मतगणना स्थल पर तैनात होंगे 744 अभिकर्ता

मतगणना स्थल पर तैनात होंगे 744 अभिकर्ता

Mon, 20 May 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर तैनात होंगे 744 अभिकर्ता

विज्ञापन

चुर्क। कस्बे में रविवार रात विवाहिता रेनू (30) का शव अपने कमरे में पंखे से फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी सोमवार सुबह घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने रेनू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए घर में तोडफ़ोड़ करने लगे। सीओ अभिषेक सिंह ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेनू के पिता श्याम ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार चुर्क के वार्ड नंबर चार के रहने वाले धर्म सोनकर की शादी 14 दिसंबर 2015 को चंदौली जिले के चकिया निवासी श्याम लाल सोनकर की बेटी रेनू से हुई थी। रविवार रात सपरिवार भोजन करने के बाद वे लोग छत पर सोने के लिए चले गए। लेकिन रेनू अपने कमरे मेें ही सो गई। सोमवार सुबह सात बजे तक रेनू कमरे से नहीं निकली तो परिजन उसे उठाने के लिए आवाज लगाने लगा, लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया। इसके बाद खिड़की का शीशा तोड़ कर देखा तो वह पंखे से लटक रही थी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने कमरे का दरवाजा तुड़वा कर अंदर जाकर विवाहिता को देखा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उधर करीब साढ़े दस बजे चकिया से पहुंचे रेनू के मायके वालों में से कुछ लोगों ने ससुरालियों पर दहेज में चारपहिया वाहन न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मकान में रखे सामानों को तोडना शुरू कर दिया, इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ सीओ और कोतवाली ने पहुंच कर सभी को शांत कराया। जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम कराया। सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि शव का पीएम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतका के पिता की ओर से मिले पति ससुर जेठ, जेठानी और सास के खिलाफ तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही र्है। ्सगंज संसदीय सीट के लिए रविवार को मतदान होने के बाद अब उम्मीदवार मतगणना के लिए अभिकर्ताओं की नियुक्ति कराने की तैयारी में जुट गए है। उम्मीदवार अपने सबसे खास लोगों को एजेंट के रूप में नामित करने में जुटे हैं, ताकि मिलने वाले मतों का रिकार्ड रखने के साथ ही मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी हो तो उसके खिलाफ आवाज भी उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने एजेंट बनाने वाले फार्म को भी लिया। 22 मई तक सभी उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसरों से गणन अभिकर्ताओं की नियुक्ति के फार्म पर हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य है। एडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी के 62 अभिकर्ता होंगे। सभी प्रत्याशियों को एआरओ से अभिकर्ताओं की नियुक्ति फार्म बनवाने के लिए सूचित कर दिया गया है। कहा कि जो नामित होंगे वहीं अभिकर्ता अंदर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed