{"_id":"5ce2e3ebbdec22072c331dc9","slug":"155837340719-sonbhadra-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कैमरे की नजर में होगी मतों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कैमरे की नजर में होगी मतों की गिनती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद अब जिला प्रशासन 23 मई को होने वाली मतगणना कराने की तैयारी में जुट गया है। वीडियो कैमरों के नजर में वोटो की गिनती की जाएगी। प्रत्येक विधान सभा के मतगणना कक्ष में तीन-तीन कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा एआरओ टेबल पर दो वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे।
बताते चले कि बृहस्पतिवार को राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज में वोटों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग कक्ष में 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबुल पर एक माइक्रो आब्जर्वर और तीन गणनाकर्मी तैनात होंगे। मतगणना मेें लगे कर्मियों को वोटों की गिनती करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने मतगणना में लगे कर्मियों को हरहाल में 23 मई की सुबह छह बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंच कर उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है। निष्पक्ष ढंग से वोटों की गिनती कराने के लिए जिला प्रशासन ने वीडियो कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सोमवार को एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। इस संबंध में उप जिला निर्चाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घोरावल, ओबरा, दुद्धी और राबट्र्सगंज के मतगणना कक्ष में तीन-तीन वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो कैमरे आरओ टेबल पर लगेंगे। कहा कि कैमरे चलाने वाले कर्मियों को पास उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि आयोग के निर्देशानुसार वोटों की गिनती कराने का समूचा प्रबंध कर लिया गया है।
विज्ञापन