फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रतिभावान विद्यार्थियों का मेडल, प्रमाणपत्र से सम्मान

प्रतिभावान विद्यार्थियों का मेडल, प्रमाणपत्र से सम्मान

Sun, 31 Mar 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभावान विद्यार्थियों का मेडल, प्रमाणपत्र से सम्मान
ओबरा। शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा में प्रथम आए विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र और अंकपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी पूरे मनोयोग से अध्ययन करें और हर क्षेत्र में कुछ नया करने की सोच रखें। कक्षा छह में रजत कुमार सिंह प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय और पवन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा सात में मुक्ता हालदार प्रथम, कुमारी मौसम द्वितीय, जीविन्तिका सरोज तृतीय स्थान पर रही। कक्षा आठ में उपासना सोनी प्रथम, शीतल यादव द्वितीय, शाहिद अहमद तीसरे नंबर पर रहे। कक्षा नौ में नितेश कुमार मालाकार प्रथम, पवन कुमार द्वितीय, प्रियंका विश्वकर्मा को तीसरा स्थान मिला। कक्षा 11 क में उज्मा परवीन प्रथम, सोनम गुप्ता द्वितीय, संजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 11 ख में कविता प्रथम, नैंसी द्वितीय, प्राची सिंह तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 11 ग में श्रद्धा द्विवेदी प्रथम, रजत शर्मा द्वितीय, आदित्य नारायण तीसरे स्थान पर रहे। विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने में विपिन नाथ त्रिपाठी, सी लाल, शिवकुमार सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद कुमार चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed