फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रिहंदनगर से निकलेगा पथ संचलन

रिहंदनगर से निकलेगा पथ संचलन

Sun, 31 Mar 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
रिहंदनगर से निकलेगा पथ संचलन
बभनी (सोनभद्र)। हिंदू नववर्ष मनाने को लेकर शनिवार को सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज कारीडांड चपकी में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यवाहक दीपनारायण सिंह ने की। छह अप्रैल को हिंदू नववर्ष प्रतिपदा वर्ष को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

तय हुआ कि नवरात्रि के प्रथम दिन छह अप्रैल को सुबह नौ बजे रिहंदनगर बीजपुर से पथ संचलन प्रारंभ होगा। यह पथ संचलन चेतवा, जरहा, सेवकाडांड, बखरिहंवा होते हुए सुबह 10 बजे महुअरिया मोड़ पर पहुंचेगा। इसी क्रम में भलपहरी, महुआदोहर, करमघट्टी, भंवर, बरवटोला अरझट, जिगनहंवा के कार्यकर्ता नौ बजे चलकर 10 बजे महुअरिया मोड़ पर पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से सभी लोग सवा 10 बजे प्रस्थान कर 11 बजे बभनी मोड़ पर पहुंच जाएंगे। जहां देवरी, किरबिल, नधिरा, आसनडीह, परसाटोला,चैनपुर, खोतोमहुआ आदि जगह के लोग शामिल होंगे। बभनी मोड़ से सवा 11 बजे प्रस्थान कर 12 बजे बभनी बाजार पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से एक बजे सेवाकुंज आश्रम में पहुंचकर जलपान करेंगे। हिंदू नववर्ष के जुलूस में भगवान राम, भारत माता तथा राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की भव्य झांकियां भी सजाई जाएगी। इन सभी कार्यों का दायित्व भी सौंप दिया गया है। बैठक में सूर्यकांत, सीताराम, कृष्णगोपाल, अमरदेव, सतीश कुमार, रामकुमार, यदुबीर, लालकेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed