फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रधानमंत्री आवास के आवेदकों ने किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री आवास के आवेदकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Mar 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास के आवेदकों ने किया प्रदर्शन
चुर्क। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए आवेदन करने वाले आवेदक बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच गए। यहां लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि नगर पंचायत के लापरवाही के नाते अब तक आवेदन डूडा कार्यालय नहीं भेजे जा सके हैं। इस नाते योजना का लाभ नहीं मिल सका है। आवेदकों का कहना था कि करीब तीन, चार माह पूर्व प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया गया था। जब आवास का धन नहीं आया तो वजह जानने के लिए डूडा कार्यालय गए। वहां कर्मचारियों ने बताया कि किसी भी आवेदन का फार्म नगर पंचायत कार्यालय से यहां आया ही नही है। इससे नाराज क्षेत्रीय लोग बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। यहां महेश, सरवन, अशोक, सूरज, राजा, श्रीराम चौधरी का कहना था कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा आवेदकों को भुगतना पड़ रहा है। उधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि उनके यहां से डूडा कार्यालय को फार्म भेजा जा चुका है। नगर पंचायत कार्यालय में करीब 15 विवादित फार्म रुके हुए हैं जो जांच के बाद डूडा को भेजे जाएंगे। कुछ आवेदकों की जमीन जंगल होने की आशंका है। उसकी जांच कराई जा रही है। नगर पंचायत की आरे से जमीन के सीमांकन के लिए पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed