फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बैंक में लिंक फेल, कामकाज ठप

बैंक में लिंक फेल, कामकाज ठप

Tue, 12 Mar 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बैंक में लिंक फेल, कामकाज ठप
खलियारी (सोनभद्र)। नगवां ब्लॉक के इलाहाबाद बैंक पनिकप कलां में बार-बार लिंक फेल होने से उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार को फिर लिंक फेल होने से बैंक में लेनदेन ठप रहा। इससे क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने बैंक के सामने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। पनिकप कला शाखा पर पहाड़ी अंचल के 40 किमी दूर से उपभोक्ता आते हैं और मायूस होकर लौट जाते हैं। क्योंकि पहाड़ी अंचल के 40 किमी दूर एक मात्र खलियारी व रामगढ़ बाजार पड़ता है। पनिकप कला के उपभोक्ता परेशान हैं। क्योंकि इस समस्या की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उधर शाखा प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि नेटवर्क समस्या के नाते बार-बार लिंक फेल होने की समस्या बैंक में आ रही है। इसकी लिखित सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी है। पिछले महीने इलाहाबाद बैंक पनिकप कलां की विजिट करने आये एलबीओ को बैंक उपभोक्ताओं ने बैंक में आ रही बार-बार लिंक फेल व कामकाज प्रभावित होने की समस्या की शिकायत की गई थी लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने इलाहाबाद बैंक पनिकप कलां में बार बार हो रहे लिंक फेल की समस्या का समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed