{"_id":"5c781676bdec2229c12b9cfc","slug":"151551373942-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू वित वर्ष में लक्ष्य हासिल करने वाली खडिय़ा पहली परियोजना बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू वित वर्ष में लक्ष्य हासिल करने वाली खडिय़ा पहली परियोजना बनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। एनसीएल की कोयला परियोजनाओं की चालू वित्तीय वर्ष में दिए गए लक्ष्यों को खड़िया कोयला परियोजना ने बुधवार को पूरा कर लिया है। कोयला प्रेषण का लक्ष्य 32 दिन पहले हासिल कर खड़िया परियोजना एलीट क्लब में शामिल हो गई है।
बुधवार तक खड़िया परियोजना ने 10.54 मिलियन टन कोयले का प्रेषण कर लिया था जबकि चालू वित्त वर्ष के अंत तक (31 मार्चं 2019) परियोजना को 10.50 मिलियन टन कोयला प्रेषण की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके साथ ही, चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित कोयला उत्पादन या प्रेषण में से कोई भी लक्ष्य हासिल करने वाली पहली परियोजना होने का गौरव खड़िया परियोजना ने हासिल किया है। बृहस्पतिवार की प्रथम पाली में खड़िया परियोजना ने चालू वित्त वर्ष में 10 मिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा भी पार कर लिया। चालू वित्त वर्ष में खड़िया को 10.25 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है और स्पष्ट है कि परियोजना यह लक्ष्य भी वित्तीय वर्ष की समाप्ति से काफी पहले हासिल कर लेगी। चालू वित्तीय वर्ष में खड़िया के कोयला उत्पादन एवं प्रेषण में अब तक पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले क्रमश: 30 प्रतिशत एवं 43 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एनसीएल सीएमडी पी के सिन्हा एवं निदेशक मंडल ने खड़िया की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए खड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के प्रसाद एवं उनकी टीम को बधाई दी है । खडिय़ा परियोजना वित्त वर्ष 2018-19 का कोयला प्रेषण लक्ष्य प्राप्त करने और कोयला उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने के करीब होने के साथ-साथ चालू वित्त वर्ष में खड़िया परियोजना एनसीएल के 10 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं प्रेषण करने वाली परियोजनाओं के एलीट क्लब में शामिल हो गई है। जयंत, निगाही, अमलोरी और दुद्धीचुआ परियोजनाओं के बाद खड़िया परियोजना एक वित्त वर्ष में 10 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन एवं प्रेषण करने वाली एनसीएल की पांचवीं परियोजना बन गई है। वित्त वर्ष 2017-18 में खड़िया परियोजना ने 8.80 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 8.20 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया था।