{"_id":"5c630b16bdec22738f51fdbd","slug":"151549994774-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल सौ मिलियन टन क्लब में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल सौ मिलियन टन क्लब में होगा शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में मंगलवार को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस के अवसर पर उत्पादकता सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कंपनी के निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पांडेय ने कहा कि एनसीएल सौ मिलियन टन क्लब में शामिल होने के करीब है।इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्पादकता शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एनसीएल के निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना पीएम प्रसाद ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत किया। कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह के इस वर्ष के विषयवस्तु को सार्थक करने और देश की समृद्धि में योगदान देने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने की शपथ ली। उन्होंने यह भी भी संकल्प दोहराया कि वह अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ उत्पादन एवं उत्पादकता के अभिवृद्धि के प्रति जागरूक रहेंगे और अपने सहकर्मियों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करेंगे। मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने कहा कि उत्पादकता सप्ताह मनाने का मुख्य लक्ष्य लोगों में इसके प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज वैश्वीकरण और स्पर्धा के इस युग में हमें उत्पादन के साथ इसमें लगने वाले सभी संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना होगा। इस दिशा में तेजी से बढ़ते हुए एनसीएल ने चालू वित्त वर्ष में 11 फरवरी तक दिए गए 84.86 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य के मुकाबले 87.09 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। इसी प्रकार कोयला प्रेषण में भी एनसीएल ने वित्त वर्ष 2018-19 में 11 फरवरी तक दिए गए 84.36 मिलियन टन कोयला प्रेषण लक्ष्य से अधिक 87.86 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया है। श्री पांडेय ने विश्वास जताया कि वित्त वर्ष में 2018.19 के लिए दिए गए 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं 100.5 मिलियन टन कोयला प्रेषण लक्ष्य को समय से हासिल कर एनसीएल जल्द ही 100 मिलियन टन कोयला उत्पदन एवं प्रेषण करने वाली कंपनियों के सम्मानित क्लब में शामिल होगी।
उत्पादकता पर 16 को होगी सेमिनार
सिंगरौली। 18 फरवरी तक चलने वाले इस वर्ष के राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का विषयवस्तु उत्पादकता और स्थिरता के लिए वर्तुलाकार अर्थव्यवस्था रखी गई है। इस विषयवस्तु के मद्देनजर 16 फरवरी को एनसीएल मुख्यालय के केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई) एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमे कंपनी के अधिकारी-.कर्मचारी उत्पादकता बढ़ाए जाने के लिए विभिन्न विषयों पर अपनी प्रेजेंटेशन एवं विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
उत्पादकता पर 16 को होगी सेमिनार
सिंगरौली। 18 फरवरी तक चलने वाले इस वर्ष के राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का विषयवस्तु उत्पादकता और स्थिरता के लिए वर्तुलाकार अर्थव्यवस्था रखी गई है। इस विषयवस्तु के मद्देनजर 16 फरवरी को एनसीएल मुख्यालय के केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई) एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमे कंपनी के अधिकारी-.कर्मचारी उत्पादकता बढ़ाए जाने के लिए विभिन्न विषयों पर अपनी प्रेजेंटेशन एवं विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन