{"_id":"5c3a384dbdec2273a466e13b","slug":"151547319373-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी के हरनाकाछर के पास रेलवे पटरी चटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी के हरनाकाछर के पास रेलवे पटरी चटकी
विज्ञापन
दुद्धी। विंढ़मगंज से आगे हरनाकाछर के पास शनिवार की सुबह करीब 9 :37 बजे रेलवे पटरी चटक गई। वहां से गुजर रहे चरवाहे की नजर ट्रैक पर पड़ी तो उसने इसकी सूचना दुद्धी रेलवे स्टेशन को दी। यह संयोग ही था कि जिस समय पटरी चटकी थी उस समय किसी भी ट्रेेन के आने या जाने का समय नहीं था। करीब डेढ़ घंटे के दौरान रेलकर्मियों ने ट्रैक रिपेयर कर यातायात बहाल कराया।
विंढमगंज और महुअरिया डब्लूडीएम -एएक्सवाई के बीच 57/3 किमी पर हरनाकाछर के पास रेलवे ट्रैक चटक गया था। सुबह के समय चरवाहा पशुओं को लेकर जंगल की ओर जा रहा था। चारवाहा हरनाकाछर के पास रेल ट्रैक पार ही कर रहा था कि उसकी नजर टूटे ट्रैक पड़ी। उसने घटना की जानकारी रेलवे स्टेशन दुद्धी को दी। चूंकि उस समय किसी भी गाड़ी का प्रचलन नहीं हुआ इस नाते कोई हादसा नहीं हुआ। रेलवे के अधिकारियों को जैसे ही ट्रैक टूटने की सूचना मिली अधिकारी मौके पर पहुंच गए। टूटे रेलवे ट्रैक मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। करीब डेढ़ घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक बनकर तैयार हो गई और यातायात सुचारू कर दिया गया । स्टेशन अधीक्षक एके पांडेय ने बताया कि रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह बहाल कर दिया गया है । कहां की ठंड के मौसम में ट्रैक चटकने के मामले आते हैं । बता दें कि दो दिन पूर्व दुद्धी के धनौरा ग़ांव रेलवे क्रासिंग के पास दो स्थानों पर टुटा हुआ था ।आज पुन: सुबह विंढमगंज और महुअरिया के बीच रेलवे ट्रैक टूटने का मामला सामने आया ।