{"_id":"5c2517b2bdec2256a2237b8a","slug":"151545934770-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार छात्राओं को वितरित किया नेपकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार छात्राओं को वितरित किया नेपकिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। राजकीय इंटर कॉलेज एवं भारतीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को ग्रीन क्रिएट कार्यक्रम से स्कूली छात्राओं को मासिक धर्म के संबंध में जागरूक किया गया। करीब एक हजार छात्राओं को नैपकिन वितरित किया गया। मुम्बई से आई ओबेराय इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अग्रिमा माखरिया ने ग्रीन क्रिएट कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्टर के जरिए छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में बताया।
बताया गया कि सुरक्षित पीरियड्स के लिए कभी भी गंदे कपड़ों का इस्तेमाल न करें। अपने स्वास्थ्य व सुरक्षित पीरियड्स के लिए सदैव नैपकिन का ही प्रयोग करें। नैपकिन को 6 से 8 घंटे में जरूर बदल देना चाहिए। उन्होंने बताया कि करीब 32 लाख महिलाएं सर्वाइकल कैंसर का शिकार होती हैं, जिससे जागरूकता अपनाकर बचा जा सकता है। दोनों कालेजों में कुल मिलाकर एक हजार छात्राओं को सुरक्षित पीरियड्स के लिए जागरूक करते हुए नैपकिन का वितरण किया गया। यहां एसडीएम मनिकंडन ए, प्रधानाचार्य आरएस द्विवेदी, प्रधानाचार्य गणेशदेव पांडे, सुशील तिवारी, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार मौर्या मौजूद रहे।