{"_id":"5c1d29debdec225729082e27","slug":"151545415134-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों का विलय करने का प्रस्ताव किया जाए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों का विलय करने का प्रस्ताव किया जाए रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंककर्मियों की पांच दिवसीय हड़ताल शुक्रवार से शुरू हो गई। सुबह दस बजे सभी बैंकों में तालाबंदी कर नारेबाजी की गई। पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, नए कर्मियों की भर्ती और बैंकों का विलय न करने की मांग करते हुए आवाज उठाई। एलडीएम सूर्य दत्त संतोषी ने बताया कि शुक्रवार हुए हड़ताल से 90 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के एके द्विवेदी, रुमा चौधरी, रवि दत्ता, गौरव, हरीश, विजय शंकर, महेंद्र, चंदन कुमार, अजय कुमार, महेश हसंह, अजीज आदि का कहना था कि बैंका का विलन न करने आदि मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है लेकिन सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। कहा कि बैंक आफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय करने की पहल नुकसानदेह साबित होगी। क्योंकि इससे खराब ऋणों की वसूली नहीं हो पाएगी और डिफाल्टर आसानी से कर्ज की रकम दबाकर बैठ जाएंगे। बैंक कर्मियों का कहना था कि सरकार को चाहिए कि वह डिफाल्टरों से रुपये की वसूली कराने में मदद करे लेकिन विलय का राग अलाप कर उन्हें मदद पहुंचाई जा रही है। इसे किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। उधर, बैंकों में तालाबंदी से खाताधारक परेशान रहे। तमाम लोगों के जरूरी कामकाज नहीं हो सके। एटीएम में भी नकदी का संकट बना रहा। कई जगह लंबी कतार लगी रही। एसबीआई का एटीएम सुबह से ही दगा दिए रहा।