{"_id":"5c01764dbdec2241b1428fb8","slug":"151543599693-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कलेक्ट्रेट व तहसील कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार व धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के कर्मियों ने डीएम कक्ष के सामने प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
घोरावल और दुद्धी तहसीलों में भी कार्य बहिष्कार किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को भी घोरावल तहसील में तहसीलकर्मियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया। इस दौरान तहसील परिसर में कर्मचारियों ने धरना भी दिया। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर संघ से जुड़े सभी कर्मचारियों ने सुबह दस बजे से कार्य बहिष्कार किया और पूरे कार्य दिवस भर कोई काम नही किया। मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी कर्मचारी तहसील परिसर में धरने पर बैठे और अपनी मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हम संविधान सम्मत तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से दो दिनों तक कार्य बहिष्कार कर धरना देंगे। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर अखिलेश मिश्रा, अनंतराम, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, अतुल दूबे, विजय श्रीवास्तव, रामनिवास, अखिलेश चंद्र मौजूद रहे।