{"_id":"5bfed610bdec2241950dc39c","slug":"151543427600-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के जरिए बुराइयों को दूर करने का हो रहा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के जरिए बुराइयों को दूर करने का हो रहा प्रयास
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट(सोनभद्र)। क्षेत्र के खाड़पाथर में स्थित राधिका इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स ट्रेनिंग परिसर में संस्थान का स्थापना दिवस एवं स्काईलाइन इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौस्त्रत्त्रान क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और कंबल वितरण भी हुआ। मुख्य अतिथि म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां उन्होंने कहा कि संस्थान ने अति पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया हैं, वह सराहनीय है। प्रबंधक यशवंत सिंह ने कहा कि संस्थान छात्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने एवं शिक्षा के जरिए समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का प्रयास कर रहा है। यहां छात्रों को अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा तिवारी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और यहां पढ़ रहे प्रशिक्षुओं व छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने एवं अच्छी तरह से शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। यहां छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। 250 ग्रामीणों को कंबल भी बांटा गया। यहां राकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार चतुर्वेदी, रामप्रवेश, सुमिता, अनीता, अंजू, रवि सोनी, शबाना, वैभव, इंदु, नितेश मौजूद रहे। संचालन रविकांत कुशवाहा एवं श्वेता सिंह ने किया।
विज्ञापन