फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जेई संगठन का ध्यानाकर्षण कार्यक्रम 15 सितंबर से

जेई संगठन का ध्यानाकर्षण कार्यक्रम 15 सितंबर से

Thu, 13 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जेई संगठन का ध्यानाकर्षण कार्यक्रम 15 सितंबर से
ओबरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक बृहस्पतिवार को स्थानीय शाखा कार्यालय पर हुई। इसमें उच्च प्रबंधन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में बनी सहमति के बाद भी अवर अभियंताओं, प्रोन्नत सहायक अभियंता संवर्ग की जायज मांगों, समस्याओं के निराकरण में ऊर्जा प्रबंधन की उपेक्षापूर्ण रवैया के चलते केंद्रीय कार्यकारिणी एवं सदस्यों के आह्वान पर 15 सितंबर से ध्यानाकर्षण आंदोलन मे बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उत्पादन निगम के केंद्रीय अध्यक्ष इं. आरजी सिंह ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन द्वारा संवर्ग की उचित मांगों समस्याओं के निराकरण में हीलाहवाली की जा रही है जिसके कारण सदस्यों में काफी रोष व्याप्त है। ऊर्जा प्रबंधन की हठधर्मिता के चलते विवश होकर आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ रहा है। शाखा सचिव अभय प्रताप ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 15 सितंबर को संगठन द्वारा चलाए जा रहे ध्यानाकर्षण कार्यक्रम को प्रभाव बनाने एवं जनजागरण हेतु उत्पादन निगम के महासचिव इंअनिल पाठक उपस्थित रहेंगे। सभा में कुमार कमलेश, केएस सिंह, आनंद शं कर पांडेय, पंकज राव, आशुतोष मिश्रा, ओपी पाल, पंकज गुप्ता, मो. इरफान, नंदलाल, इंद्रजीत त्रिपाठी, गोपीचंद, अशोक कुमार, अवधेश यादव, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता इं. संजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed