{"_id":"5b5dff784f1c1b46748b7b4e","slug":"151532886904-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज सेवा ही आरएसएस का मुख्य लक्ष्य : श्यामजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज सेवा ही आरएसएस का मुख्य लक्ष्य : श्यामजी
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को आश्रम मोड़ एवं म्योरपुर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। यहां भगवाध्वज का गुरु के रुप में पूजन हुआ। स्वयं सेवकों ने भगवाध्वज की पूजा की। आश्रम मोड़ पर जय गुरुदेव मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हुई सभा में संघ के जिला संघ चालक श्यामजी सिंह ने कहा कि संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार ने डॉक्टरी पढ़ने के बावजूद समाज के इलाज का बीड़ा उठाया। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। आरएसएस का मुख्य लक्ष्य समाज सेवा है। आज गुरुओं की दशा पर चिंता व्यक्त की जा रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भगवाध्वज को गुरु मानकर ही राष्ट्र निर्माण का काम शुरू किया। संघ ने वर्ष में एक बार गुरु पूर्णिमा के दिन से ही गुरु के लिए समर्पण की परंपरा शुरू की जिसे हम गुरु दक्षिणा के रूप में मनाते है। वर्ष भर में स्वयं सेवक समर्पण का भाव रखते हैं। म्योरपुर के बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में भगवाध्वज पूजन के बाद मुख्य वक्ता के रूप में विभाग कार्यवाह पुनीत लाल ने स्वयं सेवकों के समक्ष अपने विचार रखे। इस मौके पर ओम नारायण, प्रेम शंकर सिंह, प्रताप मिश्र, पुरुषोत्तम, प्रसून मिश्र, हिमांशु सिंह, सौरभ राय, प्रियांशु राय, दीपक सिंह, जगत नारायण अग्रहरि, ब्रह्मदेव तिवारी, धर्मेंद्र अग्रहरि, सुनील सिंह, लालता प्रसाद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन