फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रिकार्ड तोड़ 53866.65 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

रिकार्ड तोड़ 53866.65 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

Mon, 18 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
रिकार्ड तोड़ 53866.65 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
सोनभद्र। जिले में वर्ष 2018-19 में विपणन विभाग ने गेहूं की रिकार्ड खरीद की है। शासन से मिले 44500 एमटी गेहूं क्रय करने के लक्ष्य के सापेक्ष 53866.65 मीट्रिक टन खरीद की गई है। केंद्र प्रभारियों ने ऑनलाइन गेहूं विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान भी कर दिया है। अब विभाग केंद्रों पर डंप पड़े गेहूं को सुरक्षित रखवाने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में गेहूं क्रय करने के लिए 68 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर एक अप्रैल से 15 जून तक किसानों का गेहूं क्रय किया गया। पिछले सालों की तुलना में इस वर्ष क्रय केंद्रों पर किसानों को पेयजल, रोशनी, भुगतान की समस्याएं न के बराबर हुई। इस नाते शासन से मिले लक्ष्य से अधिक गेहूं की खरीद हुई है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर 10273 किसानों से 53866.65 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। जबकि शासन से अबकी बार 44500 एमटी ही खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित था। केंद्र प्रभारियों ने ऑनलाइन सभी किसानों के खाते में उनका भुगतान कर दिया है। पिछले वर्ष महज 37132 एमटी गेहूं की खरीद हुई थी। कहा कि इस वर्ष जिले में सबसे अधिक गेहूं की खरीद हुई है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के माध्यम से क्रय केंद्रों पर रखे गेहूं को सुरक्षित रखवाने का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed