{"_id":"5ae35a584f1c1b360b8b6e86","slug":"151524849240-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालाना उर्स में जुटे अकीदतमंद, लगा जायरीनों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालाना उर्स में जुटे अकीदतमंद, लगा जायरीनों का मेला
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक ग्राम भलुवाही राजा स्थित हजरत सुलेमान शाह और मोईनउद्दीन का सालाना उर्स गुरुवार की रात धूमधाम के साथ मनाया गया। बाद नमाज असर गुस्ल की रस्म अदा कर चादरपोशी की गई और फूल मालाओं के साथ फातिहा का सिलसिला शुरू हुआ। जायरीनों की मौजूदगी में हाफिज खलील अहमद ने देश की तरक्की, खुशहाली, आपसी भाईचारा, एकता और अमन चैन के लिए दुआएं की। बाद मगरिब लंगर का सिलसिला शुरु हुआ।
उर्स के मौके पर जश्न ए मिलाद का आयोजन किया गया जो रात ईशा बाद शुरू हुआ। इसमें उलेमाओं ने हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारगी पर जोर दिया। मौलाना मुफ्ती मुमताज ने कहा मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना। उन्होंने कहा जो मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलेगा वह कामयाबी की मंजिल तक जरूर पहुंचेगा। इस मौके पर शायर मोहम्मद नसीम रजा ने अपने शेर पढ़कर फिजा को खुशनुमा बना दिया। मोहम्मद जावेद ने भी अपने कलाम को पढ़कर शमां को बांधे रखा। इस अवसर पर मोहम्मद जिया सिद्दीकी, मोहम्मद हसन सिद्दीकी, असलम कादरी, वहीद रजा कादरी, जुनैद अहमद ,डॉक्टर अलीम उद्दीन अंसारी मौजूद रहे।