{"_id":"5acf98884f1c1b193d8b4c8e","slug":"151523554440-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ार सूत्रीय मांगो को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ार सूत्रीय मांगो को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के रोगही गांव के तिराहे पर चार सूत्री मांगों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुरुवार को धरना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपने से इनकार कर दिया। वे अफसरों को बुलाने के जिद पर अड़ गए। चेताया जब तक अफसर नहीं आते धरना जारी रहेगा।
भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि बरहमोरी बालू साइट पर मशीन से बालू की लोडिंग कराई जा रही है। इससे क्षेत्र के मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने ट्रैक्टर और टिपर को भी बालू ढुलान के लिए परमिट जारी करने की मांग उठाई। कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण को रोकने के लिए सड़कों पर पानी का नियमित छिड़काव कराया जाए और क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए। धरने में भासपा के जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय, उपाध्यक्ष भूषण प्रसाद, शंभू यादव, अंतू यादव, नंदलाल निषाद आदि मौजूद हैं।