{"_id":"5a68cb3a4f1c1b90268b646b","slug":"151516817210-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के विपरीत चल रहे चार अस्पतालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के विपरीत चल रहे चार अस्पतालों को नोटिस
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में मानक के विपरित संचालित हो रहे निजी अस्पतालों एवं क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सीएमओ ने अंक हॉस्पिटल समेत चार अस्पतालों को नोटिस किया है। संतोषजनक जवाब न देने वालों के विरूद्घ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर जिले में मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे निजी अस्पताल/ क्लिनिकों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 11 जनवरी को राबर्ट्र्सगंज में सदर एसडीएम विशाल यादव, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, एसीएमओ डॉ. सलील श्रीवास्तव ने कई निजी अस्पतालों में छापेमारी कर रजिस्ट्रेशन, साफ-सफाई, रोगियों की दी जाने वाली सुविधाओं आदि बिंदुओं की जांच पड़ताल की थी। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान अंक हॉस्पिटल, रामा हॉस्पिटल फैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर, प्रकाश पाली क्लिनिक व अंशिका क्लिनिक में कुछ खांमियां मिली थी, लेकिन क्लिनिक संचालित करने का लाइसेंस उनके पास रहा। कहा कि उपरोक्त चारों अस्पतालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। समयसीमा के भीतर नोटिस का जवाब न देने वाले क्लिनिकों के संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि नियमों को ताख पर रख कर संचालित हो रहे प्राइवेट अस्पतालों व क्लिनिकों में अभी भी छापेमारी की जा रही है।