फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो फरवरी को 130 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनेगी

दो फरवरी को 130 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनेगी

Wed, 17 Jan 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दो फरवरी को 130 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनेगी
जिले में चलाए जा रहे साफ-सफाई अभियान के तहत सोनभद्र जिले का नाम गिनीज बुक में स्वच्छता मानव शृंखला के क्षेत्र में दर्ज हो तो जन जागरूकता के साथ ही जिले का नाम भी रौशन होगा। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम पीके उपाध्याय ने तैयारी बैठक में कहा कि आगामी दो फरवरी को 130 किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर सोनभद्र का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया जाएगा। इसमें करीब तीन लाख नागरिक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि शिवद्वार से खलियारी तक 80 किमी एवं सुुकृत से डाला मां वैष्णों मंदिर तक 50 किमी लंबी यानी कुल 130 किमी लंबी स्वच्छता मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसके लिए प्रति किमी पर बूथ अधिकारी और हर पांच किमी पर सेक्टर अधिकारी की तैनाती होगी। कहा कि मानव शृंखला की देश में पश्चिम बंगाल के नाडिया में 122.3 किमी लंबी मानव श्रृंखला 21 फरवरी, 2015 को दो लाख 17 हजार सहभागियों के द्वारा गिनीज बुक में दर्ज है। डीपीआरओ आरके भारती, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीआईओएस राजशेखर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत सिंह सहित जिले के विभिन्न अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक किमी से लेकर 130 किमी तक की मार्किंग ऐतिहासिक मानव शृंखला के लिए की जाएगी। हर किमी पर एक यानी कुल 130 बूथ अधिकारी होंगी। इसी प्रकार से हर पांच किमी पर एक सेक्टर अधिकारी यानी 26 सेक्टर अधिकारी होंगें। इसके अलावा 2-2 सेक्टर के हिसाब से एक जोनल अधिकारी यानी कुल 13 जोनल अधिकारी होंगें। इस प्रकार सेमानव शृंखला को 13 जोन, 26 सेक्टर तथा 130 बूथों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। मानव शृंखला में स्वच्छता निगरानी समिति, खुले में शौच मुक्त/ओडीएफ के निगरानी समिति के सदस्यगण, स्कूली बच्चें, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधिगण, मींडिया के पदाधिकारी के साथ ही आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed