{"_id":"59fe02244f1c1bcf538bae35","slug":"151509818916-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर असंख्य दिपों से नहाये घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर असंख्य दिपों से नहाये घाट
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/ दुद्धी/ अनपरा। कार्तिक पूर्णिमा के देव दीपावली पर्व पर जिले के विभिन्न घाट शुक्रवार को असंख्य दीयों से सजाया गया। इस दौरान दीयों से नहाए घाटों की अनुपम छटा देखते बन रही थी। इस नजारे को देखने के लिए तमाम लोगों की भीड़ देर शाम तक लगी रही।
राबटर्सगंज स्थित राम सरोवर तालाब पर माड़वाड़ी युवा मंच के तत्वावधान से कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने घाटों पर दीपक जलाकर रोशन किया। दीपों को जलाशय में भी प्रवाहित किया। अध्यक्ष प्रदीप खेतान ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जलते दीपक को देखकर लग रहा था जैसे चांद जमी पर उतर आया हो। दीप से ओम और स्वास्तिक बनाया गया। आतिबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही। अंत में दीपदान किया गया। इस अवसर पर मां गोमती, प्रथम देव गणपति, आदि गंगा गोमती की उतारी की गई। दीपक अक्षत, रोली, चंदन, धूप, दीपक, जल से घाट पर 1001 हजार दीपक जलाया गया। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार जैन, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, हिदायत खान, सचिन, पंकज कानोडिया, संदीप खेतान, पूनम, खुशबू, सुचिता, अनिता कानोडिया, शीला जैन, उमा, शिल्पी जैन, सौम्या, विमल अग्रवाल, किशोर केडिया शामिल रहे। दुद्धी :दुद्घी में शिवाजी मराठा तालाब पर शाम होते ही लेखपाल संघ, शिवाजी क्लब के तत्वाधान में दीप दान कर तालाब को जगमग किया गया। देव दीपावली पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने दीपों को प्रज्ज्वलित कर शिवाजी तालाब के घाटो को जगमग किया। शिवाजी तालाब के अलावा मां काली मंदिर, संकट मोचन मंदिर सहित कस्बे के सभी मंदिरों पर शाम ढलते ही उसे रोशन किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, अरुण कन्नौजिया, ओम प्रकाश चौबे, संतोष दूबे, मुकेश गुप्ता, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। अनपरा : अनपरा में कार्तिक पूर्णिमा पर ऊर्जांचल के घाटों को घी के दियो से जगमग किया गया। कहुआ नाला सरोवर घाट पर रंगोली की कला कृतियों पर टिमटिमाते दीप एक अलग दुनियां का आभास करा रहे थे। रंगोली में 150 से अधिक किशोरियों ने बेहतर तरीके से सजाया। पर्यावरण को सुरक्षित रखने की चिंता जहां बच्चियों ने किया था, वहीं दहेज हत्या, गर्भपात, ब्लात्कार आदि का भी दर्द कलाकृतियों में झलका। गंगा आरती की तर्ज पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती भी की गई। बेहतरीन रंगोली बनाने वालों को देर शाम महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इसमें केसी जैन, प्रदीप राय, पवन अग्रवाल, अभिषेक विश्वकर्मा, पंकज मिश्रा, लाले बैसवार, आरएन तिवारी, तपेश्वर देव पांडेय, अजय द्विवेदी, विवेकानंद मिश्र का सहयोग अहम रहा।