{"_id":"59aeee1d4f1c1b6d078b46d9","slug":"151504636445-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ग्राम रोजगार सेवकों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर सदर ब्लॉक परिसर से जागरुकता रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा।
जिला संचालन समिति के सदस्य प्रभात सिंह चंदेल ने ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की। कहा कि प्रस्तावित पंचायत सहायकों की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों से योगदान लिए जाने के साथ ही फर्जी प्रस्ताव के आधार पर पदच्युत किए गए ग्राम रोजगार सेवकों को बहाल करने और ग्राम रोजगार सेवकों को समूह ग के राज्य कर्मचारियों के समान वेतन स्केल लागू किया जाए। जिला संचालन समिति के सदस्य विनय कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार ग्राम रोजगार सेवकों के साथ दोहरी नीति अपना कर सौतेला व्यवहार कर रही है। अगर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वह लोग चुप नहीं बैठेंगे। प्रमिला कुमारी, हृदय नारायण, प्रदीप सिंह राणा, अटल बिहारी, दिवाकर चौबे, प्रशांत सिंह, विरेंद्र कुमार, निर्मल कुमार यादव, सुरेश कुमार, अमरपति राम, मनोज कुमार, रोहित सिंह, मेराज अहमद, इंद्रबिहारी, यशवंत आदि शामिल रहे।