फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांच हजार किसानों को मिलेगा फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र

पांच हजार किसानों को मिलेगा फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र

Mon, 04 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार किसानों को मिलेगा फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र
सोनभद्र। यूपी सरकार के एजेंडे के तहत 12 सितंबर को जिले के पांच हजार से अधिक किसानों को फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि चुर्क के हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 12 सितंबर को होने वाले समारोह की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने किसानों को सूचना देने, उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने, कार्यक्रम में सेक्टरवार प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने, शुद्ध पेयजल लंच आदि की व्यवस्था के बाद सकुशल उन्हें घर पहुंचाने की समीक्षा की। कहा कि योजना के द्वितीय चरण के सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। सत्यापन से जुड़े अधिकारी, पात्र किसानों के खातों से आधार कार्ड लिंक करायें। प्रथम चरण के लाभार्थियों को समारोह में फसल ऋण मोचन प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने में सार्थक सहयोग करने के साथ ही द्वितीय चरण के ऋणी किसानों के सत्यापन भी होंगे और ऋणी किसानों के बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक कराए जाएंगे। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम सदर विशाल यादव, उप निदेशक कृषि डॉ. आरएस यादव, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, बैंकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed