फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   151 students start learning the rites

151 छात्रों का विद्या आरंभ संस्कार

Sun, 12 Jul 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 12 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
151 students start learning the rites
सेवा समर्पण संस्थान सेवा कुंज चपकी में रविवार को गुरुकुल परंपरा के अनुसार 151 आदिवासी छात्रों ने मुंडन कराकर विद्या आरंभ संस्कार कराया। इसमें यूपी, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड प्रांत के छात्र और उनके अभिभावक शामिल हुए।
विज्ञापन


संस्थान के संरक्षक वीरेंद्र नारायण शुक्ल की देखरेख में आयोजित विद्या आरंभ संस्कार में सबसे पहले गायत्री परिवार के आचार्य जितेंद्र कुमार और उनके 11 सहयोगी आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ छात्रों को पवित्र कराया।
विज्ञापन


 इसके बाद विधि-विधानपूर्वक सस्वर गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया। सेवा समर्पण संस्थान के संगठन मंत्री आनंद कुमार के मुताबिक विद्या आरंभ संस्कार ग्रहण करने वाले छात्रों की उम्र आठ से 16 साल के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बारह जनजातियों जिसमें गोड़, खरवार, बैगा, चेरो, मांझी, उरांव, भूईयां, पनिका,अगरिया विरादरी के छात्र शामिल रहे। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के चार ब्लाकों चोपन, म्योरपुर, दुद्धी और बभनी के आदिवासी इस संस्कार में शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन मध्य प्रदेश शासन रिलायंस प्रोजेक्ट के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं संस्थान के अध्यक्ष आरबी पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष गुरुकुल के नियमों का पालन कराया जाता है।


 यहीं वजह है कि आज भी विद्या आरंभ संस्कार छात्र ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर मंत्री जेसी विमल, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल,  हित रक्षा प्रमुख सुधाकर मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed