फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 students fall ill in Kasturba Vidyalaya, team of doctors arrives

Sonebhadra News: कस्तूरबा विद्यालय में 15 छात्राएं बीमार, डाॅक्टरों की टीम पहुंची

Wed, 10 Sep 2025 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
15 students fall ill in Kasturba Vidyalaya, team of doctors arrives
कोन। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाखाड़ के टोला रगरम में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ 15 छात्राओं में वायरल फीवर और उल्टी-दस्त की सूचना पर बीडीओ डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे विद्यालय पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर छात्राओं का इलाज कराया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में 100 छात्राएं रहती हैं। तीन दिन पहले कुछ छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी, जिनका इलाज कराया गया था। इस बीच कई अन्य छात्राएं वायरल फीवर और उल्टी-दस्त की शिकार हो गईं। मंगलवार को इसकी सूचना मिलने पर बीडीओ डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल सीएचसी के डाॅ. जयप्रकाश सिंह और एएनएम गीता देवी की टीम को बुलाकर छात्राओं का इलाज कराया। डाॅ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी छात्राओं को वायरल फीवर है। उन्हें दवाइयां और ओआरएस दिया गया है। जल्द ही सब स्वस्थ हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने वार्डेन को परिसर की सफाई और मेन्यू के अनुसार ताजा व स्वच्छ भोजन देने का हिदायत दी। सभी छात्राओं के स्वस्थ होने तक एएनएम को डाॅक्टर से संपर्क में रहकर छात्राओं की निगरानी करने के निर्देश।

उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान को बुलाकर परिसर की सफाई कराने को कहा। मौके पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि बीमार छात्राओं को अलग कमरे स्वास्थ्य टीम की निगरानी में रखने को कहा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के उच्चीकरण का काम चल रहा है, जिससे मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उमस से छात्राएं परेशान दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed