{"_id":"93d29128287f4a886d8300722c38507c","slug":"15-presiding-officers-and-19-polling-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 पीठासीन और 19 मतदान अधिकारी गैरहाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 पीठासीन और 19 मतदान अधिकारी गैरहाजिर
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 07 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में द्वितीय चरण के मतदान चोपन और दुद्धी में कराने के लिए बुधवार को पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 15 पीठासीन अधिकारी और 19 मतदान अधिकारी प्रथम गैरहाजिर रहे। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने सीडीओ को गैरहाजिर सभी 34 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। द्वितीय चरण में मतदान कराने के लिए नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ।
कार्मिकों का मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदाताओं से वोटिंग कराने की जानकारी दी। पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम को मत पेटिका खोलने और मतदान समाप्त होने के बाद से सील करने के बारे में जानकारी दी।