फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 km road inaugurated

15 किमी लंबी सड़क का लोकार्पण

Sat, 03 Oct 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 03 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
15 km road inaugurated
एनसीएल द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत बनवाई गई 15 किलोमीटर लंबी सड़क का गुरुवार शाम सांसद रीती पाठक ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सड़क से दर्जन भर से अधिक गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा स्थानीय इलाकों के विकास के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों में गुरुवार एक और उपलब्धि जुड़ गई।

सिंगरौली रेलवे स्टेशन से परसोहर तक 14.40 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य कराया गया। एनसीएल के कई निदेशक व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इस सड़क का उपयोग कठास, खिरवा, अजगुढ़, चतरी, पिपरखड़, करैला, वरमानी, बिरकुनिया, पॉडी, गोनर्रा, दुधमनिया, बगदरी, एवं परसोहर गांव की लगभग 25 हजार की आबादी सहित आम लोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


सड़क निर्माण लागत करीब 1471 लाख रूपये आई है।। एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रंबध निदेशक (सीएमडी) तापस कुमार नाग ने कहा कि एनसीएल की हमेशा यह कोशिश रहती है कि स्थानीय लोगों की जरूरत के मुताबिक कंपनी के सीएसआर कार्यों को गति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक एनसीएल 50 किलोमीटर से भी अधिक सड़क बना चुकी है। विधायक रामलल्लू वैश्य ने कहा कि एनसीएल ने इस क्षेत्र की जतना के विकास में कोई कोरकसर नहीं छोड़ा है। 


एनसीएल के निदेशक (तकनीकी संचालन)गुणाधर पांडेय, निदेशक (तकनीकी परियोजना एवं योजना) जेएल सिंह, एनसीएल के कोर ग्रुप सदस्य मुन्नीलाल यादव एवं अशोक दुबे और कमलेश्वर चतुर्वेदी विशिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed