फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 kg of grain per person should be

प्रति व्यक्ति 15 किलो अनाज दिया जाए

Sat, 25 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 25 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
15 kg of grain per person should be
राबर्ट्सगंज तहसील में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे भाकपा कार्यकर्ता
 जिले में वनाधिकार कानून लागू करने और प्रत्येक गरीब व्यक्ति को 15 किलो राशन दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर गरीबों का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शन के बाद तहसील प्रशासन को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन



 जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि केेंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की सपा सरकार दोनों गरीबों को राशन और बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे रही हैं। कहा कि केंद्र सरकार के तथाकथित देश भक्त एवं राष्ट्रवादी सरकार ने पहले ही जंगल, जमीन, खनिज संपदा, बौद्धिक संपदा को  कारपोरेट घरानों को समर्पित कर चुकी थी। अब रक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में  सौ प्रतिशत एफडीआई की छूट देकर पूरी तरह अमेरिका के चरणों में शरणगत हो गई है।
विज्ञापन


कहा कि पार्टी के अगुवाई में गरीब संघर्ष करने के लिए तैयार है। दया शंकर कोल ने कहा कि किसी भी            सूरत पर राशन और मजदूरी की लूट नहीं होने देंगे। उत्पीड़न के विरोध में गरीबों को एकत्र कर हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करेंगे। संचालन कलीम और अध्यक्षता कल्लू पटेल ने किया। बीगन राम गोड़, राम प्रवेश, लालजी भारती, ईश्वर दयाल, बाबूलाल, दीनानाथ, नोहर, रोहित, कैलाश आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed