{"_id":"5eff68ff8ebc3e4316321a33","slug":"147-people-reported-all-negative-sonbhadra-news-vns5336886155","type":"story","status":"publish","title_hn":"147 लोगों की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
147 लोगों की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव
विज्ञापन
सोनभद्र। गैर प्रांतों व जनपदों के अलावा स्थानीय लोगों के सैंपल लेने का सिलसिला तेज कर दिया गया है। चिकित्सकों की 36 टीमें गांव-गांव जाकर लोगों का सैंपल लेने में जुट गई हैं। शुक्रवार को 265 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इस बीच 147 लोगों की रिपोर्ट भी आई। सभी निगेटिव हैं। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवासों व आसपास के सील किए गए इलाकों में सख्ती भी बढ़ा गई है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को बगैर मास्क के आने जाने वालों व लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक चिकित्सकों की टीमों को ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल जांच के लिए लेने को कहा गया है। ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। शुक्रवार को टीमों ने 265 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। अब तक 5725 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लएि भेजे जा चुके हैं। इनमें से 4910 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4868 निगेटिव और 42 पाजिटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से 34 स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं और आठ अन्य का इलाज मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 147 लोगों की रिपोर्ट आई। सभी निगेटिव हैं। अन्य 815 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। उधर, जिला अस्पताल परिसर का आपरेशन थियेटर, लैब, कार्यालय व नेत्र चिकित्सा विभाग शुक्रवार को भी सील रहा।