{"_id":"5ccb351abdec22070149f96e","slug":"141556821274-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को मिली सिटी तो किसी को अंगुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को मिली सिटी तो किसी को अंगुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव के तहत वृहस्पतिवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। लेकिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नही लिया। चुनाव में 12 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अग्रवाल ने चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया। निर्दल किसी प्रत्याशी को प्रतीक चिह्न सिटी तो किसी को अंगूर मिला है।
बताते चले कि कलेक्ट्रेट में स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चले नामाकंन प्रक्रिया के दौरान 24 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। 30 अप्रैल को नामाकंन पत्रों की जांच के बाद 12 प्रत्याशियों का नामाकंन पत्र निरस्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार की अपरान्ह तीन बजे के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अशोक कुमार कन्नौजिया को बॉल और हसिया, इंडिया नेशनल काग्रेंस के भगवती प्रसाद चौधरी को हाथ का पंजा, समाजवादी पार्टी के भाई लाल को साइकिल, जनता दल यूनाईटेड की अनिता को तीर, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के अनुज कुमार को बाल्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कैलाश नाथ को छडी़, ऑल इंण्डिया पीपुल्स फ्रन्ट रेडिकल के एसआर दारापुरी को चारपाई, अपना दल (सोनेलाल) के पकौडी़ लाल को कप और प्लेट, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की रूबी प्रसाद को चाबी, भारत प्रभात पार्टी के सुनील कुमार को लूडो, निर्दल प्रत्याशी प्रभू दयाल को अंगूर एवं विद्या प्रकाश कुरील को सीटी चुनाव चिन्ह आंवटित किया। उधर चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है।