फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुकान निलंबित, कोटेदार पर एफआईआर

दुकान निलंबित, कोटेदार पर एफआईआर

Sun, 31 Mar 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
दुकान निलंबित, कोटेदार पर एफआईआर
घोरावल (सोनभद्र)। अनियमितता के मामले में एसडीएम ने ग्राम पंचायत पेढ़ के कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया। इस मामले में शुक्रवार की रात घोरावल कोतवाली पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों के शिकायत की जांच करने के बाद की गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत पेढ़ के नौगढ़वा गांव के निवासी सुरेंद्र, रामजी, नागेंद्र इत्यादि ग्रामीणों ने विगत 05 मार्च को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि कोटेदार द्वारा विगत दो महीने से अनाज केरोसिन का वितरण नही किया जा रहा है। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक अरुण प्रकाश ने 25 मार्च को पेढ़ ग्राम पंचायत पहुंचकर स्थलीय निरिक्षण किया और 28 मार्च को रिपोर्ट प्रस्तुत किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि निरिक्षण में दुकान बंद मिला और दुकान के बाहर बोर्ड पर बंदी का कोई कारण अंकित नही था। दुकान पर स्टाक बोर्ड, रेट बोर्ड,जिला शिकायत निवारण अधिकारी का विवरण,खाद्यान्न सब्सिडी का विवरण अंकित नही पाया गया। दुकान पर अंत्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों की सूची प्रदर्शित नही पाई गई। दुकान बंद होने से स्टाक का सत्यापन नही हो सका। स्थलीय जांच के दौरान अमरावती, रामजी, रामअचल, उषादेवी, श्यामदेई, संतोषी, सुनीता इत्यादि ने बताया कि अधिकांश लोगों को दो महीने से लेकर छह महीने से खाद्यान्न नही दिया जा रहा है। केरोसिन भी पिछले छह महीने से वितरित नही किया जा रहा है। कोटेदार रामविलास को आपूर्ति निरीक्षक ने फोन कर बुलाया, लेकिन वह न तो उपस्थित हुआ और न ही जांच में कोई सहयोग कर रहा है। आपूर्ति निरीक्षक अरुण प्रकाश यादव की तहरीर पर पेढ़ ग्राम पंचायत के कोटेदार रामविलास के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed