{"_id":"5c6afa5bbdec223c5d7e3ca1","slug":"141550514779-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"183 अंत्योदय 106 पात्र गृहस्थी कार्ड बांटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
183 अंत्योदय 106 पात्र गृहस्थी कार्ड बांटे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। नगर के मंडी समिति परिसर में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थियों के कार्डधारकों को सोमवार को 289 नए राशनकार्ड वितरित किए गए। यहां क्रय विक्रय चेयरमैन रामेश्वर रॉय, भाजपा नेता दिनेश अग्रहरि ने कार्डधारकों को जानकारियां दीं और सरकार के किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं, दो रुपये प्रति किलो तथा दो किग्रा चावल, तीन रुपये प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है।
अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 20 किग्रा गेहूं, दो रुपए प्रति किलो एवं 15 किलो ग्राम चावल, तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से दिया जा रहा है। पात्र गृहस्थियों के राशन कार्ड का मूल्य 10 रुपये निर्धारित किया गया है। अंत्योदय राशन कार्ड नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। भविष्य में डुप्लीकेट राशन कार्ड निर्गत कराने के लिए पात्र गृहस्थियों के लाभार्थियों से 50 रुपये एवं अंत्योदय लाभार्थियों से 10 रुपये पेनाल्टी शुल्क लिया जाएगा। एआरओ रिपुसूदन लाल आर्य ने बताया कि अभी कुल छह गांव मल्देवा, गुलाल झरिया, जाबर, खजुरी, धनौरा, डूमरडीहा गांव के लोगों को नए राशनकार्ड वितरित किए गए हैं। इस मौके पर क्रय विक्रय सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद, अरुणोदय जौहरी, रामलाल यादव, संजय शर्मा, दशरथ कुमार, विनोद कुमार, बलराम गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्त, रंजय कुशवाहा मौजूद रहे।